पूर्वी नौसेना कमान के नौसेना दिवस उत्सव के प्रमुख समारोह विज़ाग नेवी मैराथन (वी.एन.एम.) के 11वें संस्करण पर 26 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया।
भा.नौ.पो. कलिंग के कमांडिंग ऑफिसर एवं दौड़ आयोजक कमोडोर एस.एस. धोडी ने ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम के आयुक्त श्री केतन गर्ग, आई.ए.एस. के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
13 दिसंबर 2026 को निर्धारित वी.एन.एम. में 42K, 21K, 10K और 5K दौड़ श्रेणियाँ होंगी। दौड़ मार्ग अंतरराष्ट्रीय मैराथन संघ द्वारा मान्यता प्राप्त है और इसमें लगभग ₹10 लाख की पुरस्कार राशि है।
प्रतिभागियों को रेस किट, टी-शर्ट, पदक, जलपान और प्रतिभागिता प्रमाण पत्र मिलेंगे।
पंजीकरण 04 अक्टूबर 2026 से www.vizagnavymarathon.run पर शुरू होंगे
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/v/19ioXLMXMo/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/reel/Dd0cB_2TXtW/?utm_source=ig_web_copy_link…