Skip to main content

Home Quick Menu

वाइस एडमिरल सी.आर. प्रवीण नायर ने हिंदी पत्रिका ‘वरुणाभा’ के 26वें अंक का विमोचन किया

IOS SAGAR 2026
IOS SAGAR 2026

नौसेना शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रकाशित हिंदी पत्रिका ‘वरुणाभा’ के 26वें अंक का विमोचन!नौसेना मुख्यालय की राजभाषा कार्यान्वयन समिति (ओ.एल.आई.सी.) की त्रैमासिक बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष वाइस एडमिरल सी.आर. प्रवीण नायर ने ‘भारतीय नौसेना @ 2047 विकसित भारत’ विषय पर आधारित नौसेना मुख्यालय की आंतरिक पत्रिका ‘वरुणाभा’ के 26वें अंक का विमोचन किया।

इसका उद्देश्य नौसेना परिवार में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना, रचनात्मक लेखन के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा युवा पीढ़ी को अपनी मातृभाषा से जोड़ना है। पत्रिका में कविताएँ, लेख, नौसैनिक अनुभव तथा प्रेरणादायक कहानियाँ शामिल हैं।

फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1BrLVrfmVY/

इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DZ9cCW0FO_t/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…