Skip to main content

Home Quick Menu

श्रीलंका नौसेना सीराइडर्स लेकर भा.नौ.पो. तरंगिणी कोलंबो पहुँची

भारतीय नौसेना का सेल ट्रेनिंग पोत भा.नौ.पो. तरंगिणी श्रीलंका नौसेना के सीराइडर्स का सेल प्रशिक्षण पूरा कर 06 मार्च 2026 को कोलंबो पहुँचा। श्रीलंका नौसेना एवं समुद्री अकादमी के तीन अधिकारी व 26 प्रशिक्षु त्रिंकोमाली से जहाज पर सवार होकर सेल प्रशिक्षण तैनाती के लिए गए थे। समुद्री सॉर्टी में प्रशिक्षुओं ने गहन सेल प्रशिक्षण लिया तथा पाल लगाने व पाल के नीचे ड्यूटी रखने की बारीकियों से रूबरू हुए। जहाज के चालक दल के मार्गदर्शन में जहाज चलाने संभालने के व्यापक अवसर मिले। यह तैनाती दोनों नौसेनाओं के बीच पारस्परिक सीख व परस्पर संचालनशीलता को मजबूत बनाती है। इससे समुद्री सहयोग व प्रशिक्षण संलग्नता सशक्त होती है।

कोलंबो पहुँचने पर श्रीलंका नौसेना के प्रतिनिधियों व श्रीलंका में भारत उच्चायोग के अधिकारियों ने जहाज का स्वागत किया। भा.नौ.पो. तरंगिणी के कमांडिंग ऑफिसर ने पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल जगथ कुमारा से भेंट कर नौसेना सहयोग बढ़ाने व सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के रास्तों पर चर्चा की। तीन दिवसीय पोर्ट कॉल में जहाज श्रीलंका नौसेना के साथ विभिन्न द्विपक्षीय प्रशिक्षण गतिविधियाँ करेगा। पेशेवर आदान-प्रदान के अलावा दोनों नौसेनाओं के चालक दल मैत्रीपूर्ण खेल, संयुक्त योग सत्र व समुदाय जुड़ाव गतिविधियों में लेंगे भाग। इससे पहले त्रिंकोमाली में श्रीलंका नौसेना एवं समुद्री अकादमी के कमांडेंट कमोडोर दिनेश बंडारा ने जहाज का दौरा कर चालक दल व सवार श्रीलंका नौसेना सीराइडर्स से भेंट की। यह प्रशिक्षण तैनाती भारत-श्रीलंका समुद्री साझेदारी के बढ़ते अध्याय का रूप लेती है।