Skip to main content

Home Quick Menu

रविवार 17 मई, 2026 भोपाल में भारतीय नौसेना द्वारा नौकायन केंद्र का उद्घाटन

भारतीय नौसेना ने 17 मई 2026 को भोपाल स्थित अपर लेक, जिसे व्यापक रूप से भोजताल के नाम से जाना जाता है, में अपने प्रमुख नौकायन केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर रक्षा बलों एवं नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, एन.सी.सी. कैडेट तथा छात्र उपस्थित रहे। इस अवसर की स्मृति में भा.नौ.ज.प्र.के. विशाखापत्तनम तथा नौसेना रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग टीमों के 30 से अधिक नौसैनिक कर्मियों ने भव्य सेल परेड प्रस्तुत की। समारोह के दौरान कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग के शानदार प्रदर्शन भी पृष्ठभूमि के रूप में आयोजित किए गए।

जलकौशल प्रशिक्षण सदैव नौसैनिक कर्मियों के प्रशिक्षण एवं विकास प्रक्रिया का अभिन्न अंग रहा है, जो उनके प्राथमिक परिचालन क्षेत्र में सौहार्द तथा प्रतिस्पर्धी भावना को सक्रिय रूप से विकसित करता है। अत्याधुनिक सुविधा के रूप में विकसित इस नौकायन केंद्र का व्यापक उपयोग भारतीय नौसेना नौकायन टीम, नौसेना रोइंग, कैनोइंग और कयाकिंग टीमों तथा एन.सी.सी. द्वारा प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। वर्तमान में नौसेना नौकायन टीम के कुल 34 कर्मियों में से 17 सदस्य मध्य प्रदेश राज्य से हैं। इस सुविधा का उद्देश्य मध्य प्रदेश के अधिकाधिक युवाओं को प्रतिस्पर्धी जल क्रीड़ाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें रक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह पहल ओलंपिक एवं एशियाई खेलों के लिए विश्वस्तरीय खेल प्रतिभाओं के निर्माण संबंधी माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा प्रतिस्पर्धी खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और प्रतिभा आधार का विस्तार करने संबंधी राष्ट्रीय खेल नीति के उद्देश्यों के अनुरूप है।