Skip to main content

Home Quick Menu

रियर एडमिरल समीर संजय पोटे ने 19वें फ्लैग ऑफिसर सबमरीन्स का पदभार संभाला

रियर एडमिरल समीर संजय पोटे ने 01 मई 2026 को 19वें फ्लैग ऑफिसर सबमरीन्स के रूप में पदभार ग्रहण किया और यह दायित्व रियर एडमिरल चेतन सी चांदेगावे से संभाला। भारतीय नौसेना अकादमी के पूर्व छात्र रियर एडमिरल पोटे 01 जनवरी 1996 को भारतीय नौसेना में सेवा में शामिल हुए थे। पनडुब्बी रोधी युद्ध के विशेषज्ञ रियर एडमिरल पोटे इस पद पर व्यापक परिचालन और स्टाफ अनुभव लेकर आए हैं। फ्लैग ऑफिसर सबमरीन्स का पदभार संभालने से पहले वे लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में यूनाइटेड किंगडम के लिए भारत के रक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत थे। उनके कमान कार्यकाल में भा.नौ.पो. सिंधुवीर का नेतृत्व शामिल रहा है। वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, सिकंदराबाद के स्नातक हैं।

फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1BAojgSvUL/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DX52hKdCfOy/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==