Skip to main content

Home Quick Menu

रियर एडमिरल गोकुल कृष्णा दत्ता ने 01 अगस्त 2026 को मुख्यालय, पूर्वी नौसेना कमान में चीफ स्टाफ ऑफिसर (कार्मिक एवं प्रशासन) का कार्यभार संभाला।

रियर एडमिरल गोकुल कृष्णा दत्ता ने 01 अगस्त 2026 को मुख्यालय, पूर्वी नौसेना कमान में चीफ स्टाफ ऑफिसर (कार्मिक एवं प्रशासन) का कार्यभार संभाला।
रियर एडमिरल गोकुल कृष्णा दत्ता ने 01 अगस्त 2026 को मुख्यालय, पूर्वी नौसेना कमान में चीफ स्टाफ ऑफिसर (कार्मिक एवं प्रशासन) का कार्यभार संभाला।

01 जनवरी 1993 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त करने वाले फ्लैग ऑफिसर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे, रक्षा सेवा स्टाफ महाविद्यालय, वेलिंगटन तथा रक्षा प्रबंधन महाविद्यालय, सिकंदराबाद के पूर्व छात्र हैं।अंतर्राष्ट्रीय रसद एवं आपूर्ति शृंखला प्रबंधन (सिम्बायोसिस, पुणे) तथा सामरिक अध्ययन (मद्रास विश्वविद्यालय) में स्नातकोत्तर उपाधि और प्रबंधन अध्ययन में स्नातकोत्तर (उस्मानिया विश्वविद्यालय) प्राप्त फ्लैग ऑफिसर ने रसद एवं आपूर्ति शृंखला प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी परियोजनाओं तथा डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में समुद्र और तट पर विभिन्न विशेषज्ञ नियुक्तियाँ संभाली हैं, जिनमें अत्याधुनिक अग्रिम पंक्ति के पोतों भा.नौ.पो. सतलुज, भा.नौ.पो. तलवार और भा.नौ.पो. शिवालिक पर समुद्री रसद नियुक्तियाँ भी शामिल हैं।

उन्होंने मुंबई और श्री विजया पुरम स्थित सामग्री संगठनों (एम.ओ.) में भी व्यापक रूप से सेवाएँ दी हैं, जिनमें एम.ओ.(मुंबई) के प्रमुख के रूप में एक कार्यकाल भी शामिल है। फ्लैग ऑफिसर ने दक्षिणी नौसेना कमान में चीफ स्टाफ ऑफिसर (कार्मिक एवं प्रशासन) तथा नौसेना मुख्यालय में क्रय निदेशक, सिस्टम एनालिस्ट और एकीकृत रसद प्रबंधन प्रणाली के परियोजना निदेशक जैसी प्रमुख स्टाफ नियुक्तियाँ भी संभाली हैं।इससे पहले उन्होंने भा.नौ.पो. हमला में प्रबंधन अध्ययन संकाय का नेतृत्व किया है। विशाखापत्तनम में अपनी वर्तमान नियुक्ति ग्रहण करने से पूर्व फ्लैग ऑफिसर नौसेना मुख्यालय में प्रशासन निदेशालय का नेतृत्व कर रहे थे। रियर एडमिरल गोकुल कृष्णा दत्ता को उनकी विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए 2024 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/Dbh6o2KlPPt/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…