फिजी के रक्षा एवं पूर्व सैनिक मामलों के स्थायी सचिव श्री मेसन स्मिथ ने अपनी आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिणी नौसेना कमान के स्टाफ प्रमुख रियर एडमिरल प्रकाश गोपालन से बातचीत की और भारतीय नौसेना की प्रशिक्षण अवसंरचना और सुविधाओं का अवलोकन किया।
भारत–फिजी के बीच बढ़ते सहयोग को आगे बढ़ाते हुए यह संवाद प्रशिक्षण के अवसरों के विस्तार और क्षमता निर्माण पर केंद्रित रहा, जिससे द्विपक्षीय समुद्री संबंध और प्रगाढ़ हुए।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/19k2QX2pVG/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/Dd8s_mzDhwu/?utm_source=ig_web_copy_link&st…