इस समारोह के अंतर्गत नेवी चिल्ड्रन स्कूल, विजाग और डाडी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अनकापल्ली के छात्रों ने भा.नौ.पो. संधायक, हाइड्रोग्राफिक सर्वे यूनिट (विजाग) और नेवल चार्ट डिपो (विजाग) का दौरा किया। छात्रों को हाइड्रोग्राफिक गतिविधियों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई और उन्होंने उन्नत हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण उपकरणों के प्रदर्शन को देखा।
इस यात्रा ने सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने, समुद्री सहयोग को मजबूत करने, नीली अर्थव्यवस्था को समर्थन देने और राष्ट्रीय विकास में योगदान देने में हाइड्रोग्राफी के महत्व को उजागर किया।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1Eiovb5iMT/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DaAgx0QFMqv/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…