Skip to main content

Home Quick Menu

पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत भा.नौ.पो. कुलिश रीम नौसैनिक अड्डा, कंबोडिया पहुँचा

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत भा.नौ.पो. कुलिश 12 सितंबर 2026 को रीम नौसैनिक अड्डा, कंबोडिया पहुँचा। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना और रॉयल कम्बोडियन नौसेना के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करना तथा व्यावसायिक संबंधों को बढ़ाना है।

पोत के पहुँचने पर उसकी अगवानी रॉयल कम्बोडियन नौसेना के प्रतिनिधियों और कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों द्वारा की गई।

प्रवास के दौरान कार्यक्रम में व्यावसायिक संवाद, परिचयात्मक भ्रमण, खेल मुकाबले और संरचित नौसैनिक गतिविधियाँ शामिल होंगी, जिनसे कर्मियों को क्षेत्र-विशेष ज्ञान साझा करने और परिचालन तालमेल बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।

यह पोर्ट कॉल हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री पहुँच बढ़ाने के भारत के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है और यह एक्ट ईस्ट नीति, महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण तथा स्वतंत्र, खुला एवं समावेशी समुद्री वातावरण को बढ़ावा देने के भारत के प्रयास के अनुरूप है।