17 जून 2026 को पश्चिमी हिंद महासागर में एम.वी. फरीदा 5 से मिले संभावित समुद्री डकैती के संकट संदेश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मिशन पर तैनात भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के फ्रिगेट भा.नौ.पो. त्रिकंड ने खतरे की जांच की और उसे विफल करने के लिए तुरंत कार्रवाई की।
समय पर किए गए हस्तक्षेप से व्यापारी पोत की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।क्षेत्र में पसंदीदा सुरक्षा साझेदार और प्रथम प्रतिक्रिया बल के रूप में भारतीय नौसेना व्यापारी जहाजरानी की सुरक्षा, समुद्री डकैती का मुकाबला करने तथा समुद्रों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1Q4N8dTxtu/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DZxIfqHj0w0/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…