पश्चिमी हिंद महासागर में व्यापारी पोत एम.वी. मशाल्लाह 1 के निकट समुद्री डाकुओं की गतिविधियों संबंधी सूचना मिलते ही भा.नौ.पो. कोलकाता ने खतरे की जांच करने और उसे विफल करने के लिए तुरंत कार्रवाई की। इस समय पर किए गए हस्तक्षेप से व्यापारी पोत की सुरक्षा सुनिश्चित हुई और संभावित समुद्री डकैती के हमले को टाल दिया गया।
क्षेत्र में एक पसंदीदा सुरक्षा भागीदार और प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में भारतीय नौसेना व्यापारी नौवहन की सुरक्षा, समुद्री डकैती की रोकथाम तथा समुद्रों को सुरक्षित और संरक्षित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1BESoctier/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DY1FpLzie3p/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…