पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने 21 फरवरी 2026 को नौसेना आधार करवार में प्रोजेक्ट सीबर्ड चरण द्वितीय ए के तहत भारतीय नौसेना के वरिष्ठ नाविकों और रक्षा नागरिकों के लिए आवासीय आवास का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डायरेक्टर जनरल सीबर्ड वाइस एडमिरल राजेश धनखड़ तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
मंजिल क्रीक के पूर्व तथा अमदल्ली स्थित यह आवासीय आवास वरिष्ठ नाविकों के लिए 60 आवास इकाइयों (डी.यू.) वाली एक टावर और नौसेना रक्षा नागरिकों के लिए 240 डी.यू. वाली चार टावरों से बना है। ये भवन हैदराबाद की मेसर्स एन.सी.सी. लि. द्वारा बनाए गए हैं। ये अवसंरचना विकास प्रोजेक्ट सीबर्ड के चल रहे चरण द्वितीय ए का हिस्सा हैं जो करवार में बड़ी संख्या में पोतों तथा पनडुब्बियों के बर्थिंग का समर्थन करेंगे। प्रोजेक्ट में एक नौसेना वायु स्टेशन, एक पूर्ण विकसित नौसेना डॉकयार्ड, चार कवर्ड ड्राई बर्थ तथा पोतों एवं विमानों के लिए लॉजिस्टिक्स भी शामिल हैं। यह लगभग 10,000 वर्दीधारी तथा नागरिक कार्मिकों एवं उनके परिवारों को आवास देगा जो स्थानीय अर्थव्यवस्था, उद्योग तथा पर्यटन को काफी बढ़ावा देगा।
प्रोजेक्ट पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एम.ओ.ई.एफ. एंड सी.सी.) तथा इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आई.जी.बी.सी.) के वर्तमान मानदंडों का पालन करता है तथा पूर्ण होने पर 'आई.जी.बी.सी. गोल्ड रेटेडप्रोजेक्ट' होगा। प्रोजेक्ट 'आत्मनिर्भर भारत' की अवधारणा के अनुरूप है जिसमें सामग्रीतथा उपकरणों का 90 प्रतिशत से अधिक घरेलू स्रोतों से प्राप्त किया गया है।