नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने पूर्वी नौसेना कमान की अपनी यात्रा के दौरान भा.नौ.पो. हिमगिरि पर सवार होकर परिचालन तैयारियों की समीक्षा की तथा पूर्वी बेड़े, स्थानीय फ्लोटिला, पनडुब्बियों और समुद्री विमानों द्वारा किए गए उन्नत युद्धाभ्यासों का अवलोकन किया। उन्होंने ईस्टर्न स्वॉर्ड सनराइज फ्लीट की उत्कृष्ट समन्वय क्षमता, युद्धक दक्षता तथा किसी भी परिस्थिति में तीव्रता और सटीकता के साथ जवाब देने की तत्परता की सराहना की। कर्मियों को संबोधित करते हुए एडमिरल ने नौसेना के परिचालन सिद्धांतों को रेखांकित किया और भविष्य के लिए स्पष्ट संदेश दिया, “स्टीम के लिए नोटिस सदैव युद्ध के लिए नोटिस बना रहना चाहिए।” उन्होंने व्यापक युद्धक क्षमता बनाए रखने और लक्ष्यों पर सटीक आयुध प्रहार करने में सक्षम परिचालन रूप से तैयार प्लेटफॉर्मों को बनाए रखने के प्रति पूर्वी नौसेना कमान की अटूट प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। बदलते भू-राजनीतिक परिवेश के बीच नौसेना प्रमुख ने इस बात पर बल दिया कि युद्धक तैयारी, परिचालन उपलब्धता और मिशन प्रभावशीलता भारतीय नौसेना की सर्वोच्च प्राथमिकताएँ बनी रहनी चाहिए।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1BF34PqqCk/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DYQ8Pw0CTcJ/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…