नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मॉरीशस की आधिकारिक यात्रा के दौरान 12 अगस्त 2026 को महामहिम डॉ. नविनचंद्र रामगुलाम, जी.सी.एस.के., एफ.आर.सी.पी., माननीय प्रधानमंत्री, मॉरीशस गणराज्य से भेंट की। इस अवसर पर भारत के उच्चायुक्त श्री अनुराग श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान चर्चा समुद्री सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, सूचना आदान-प्रदान तंत्र, क्षमता निर्माण प्रयासों तथा भारतीय नौसेना और मॉरीशस राष्ट्रीय तटरक्षक बल के बीच परिचालन संबंधों पर केंद्रित रही।
नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस पुलिस बल और राष्ट्रीय तटरक्षक बल के क्षमता संवर्धन एवं क्षमता निर्माण प्रयासों में भारतीय नौसेना के पूर्ण समर्थन, सहायता, सहयोग और सहभागिता का मॉरीशस के माननीय प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1CENC6r3KY/
ट्विटर: https://x.com/IndiannavyMedia/status/2087514432293548259?s=20
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/Db8I_TJj6Zp/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…