Skip to main content

Home Quick Menu

नौसेना प्रमुख ने भारतीय नौसेना अकादमी में तीन नए स्क्वाड्रन भवनों का उद्घाटन किया

IOS SAGAR 2026
IOS SAGAR 2026

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम., एन.एम. ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारतीय नौसेना अकादमी में तीन नए स्क्वाड्रन भवनों का उद्घाटन किया। यह प्रशिक्षण अवसंरचना को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रतिष्ठित नौसेना अकादमी परियोजना के चरण-II के अंतर्गत निर्मित ये नई सुविधाएं भारतीय नौसेना अकादमी की प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं। बढ़ती और भविष्य के लिए तैयार नौसेना की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर इनका निर्माण किया गया है। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और कैडेटों को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख ने अकादमी के पूर्व कमांडेंट के रूप में अपने कार्यकाल को स्नेहपूर्वक याद किया। उन्होंने अगली पीढ़ी के नौसैनिक नेताओं के लिए आधुनिक और मिशन-केंद्रित अवसंरचना उपलब्ध कराने में परियोजना दल द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों की सराहना की। अनुभवात्मक शिक्षा और स्क्वाड्रन जीवन की महत्वपूर्ण भूमिका पर व्यक्त उनके विचार समारोह में उपस्थित कैडेटों को गहराई से प्रेरित कर गए। उन्होंने कैडेटों को एक गौरवशाली समुद्री शक्ति के भावी नेताओं के रूप में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

फेसबुक: https://www.facebook.com/share/v/1EHZ9dCoW4/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/reel/DY1tfqUTWXY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==