Skip to main content

Home Quick Menu

नौसेना कमांडरों का सम्मेलन 2026

नौसेना कमांडरों का सम्मेलन 2026
नौसेना कमांडरों का सम्मेलन 2026

नौसेना कमांडरों को संबोधित करते हुए इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय नौसेना की भूमिका की सराहना की और अधिक सुदृढ़ एवं लचीले प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम की दिशा में सेमीकंडक्टर और चिप उत्पादन में संप्रभुता को मजबूत करने पर भारत सरकार के जोर को रेखांकित किया।

मंत्री को नवाचार, स्वदेशीकरण और प्रौद्योगिकी को आत्मसात करने की दिशा में भारतीय नौसेना के चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने व्यापक प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम के साथ-साथ रक्षा बलों के लिए भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम और उभरती प्रौद्योगिकियों की बढ़ती प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

रक्षा व्यापार के प्रासंगिक अवरोध बिंदुओं और उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ उनके संबंधों को रेखांकित करते हुए उन्होंने प्रौद्योगिकी-सक्षम और आत्मनिर्भर रक्षा इकोसिस्टम की दिशा में इन प्रौद्योगिकियों को त्वरित और प्रभावी ढंग से आत्मसात करने की व्यवस्था विकसित करने के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1GkG5sCyY8/

इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/Dd8-3IvCeiZ/?utm_source=ig_web_copy_link&st…