Skip to main content

Home Quick Menu

मंगरोल की डिलीवरी – सी.एस.एल., कोच्चि द्वारा निर्मित तीसरा पनडुब्बी रोधी युद्धक उथला जल पोत

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सी.एस.एल.), कोच्चि द्वारा निर्मित तीसरा पनडुब्बी रोधी युद्धक उथला जल पोत ‘मंगरोल’ 21 अगस्त 2026 को भारतीय नौसेना को सौंपा गया। इस पोत में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री है और यह तटीय जल में जलमग्न निगरानी, पनडुब्बी रोधी युद्ध (ए.एस.डब्ल्यू.) अभियानों तथा कम तीव्रता वाले समुद्री अभियानों (एल.आई.एम.ओ.) के साथ-साथ माइन युद्ध क्षमताओं से सुसज्जित है। यह पोत वाटरजेट से संचालित होता है तथा इसमें अत्याधुनिक टॉरपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेट के साथ ही उन्नत रडार और सोनार लगे हैं। 

मंगरोल का नाम गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित तटीय कस्बे और छोटे पोर्ट ‘मंगरोल’ से लिया गया है, जो समुद्री मत्स्य उद्योग का एक प्रमुख हार्बर है। यह पोत तत्कालीन भा.नौ.पो. मंगरोल की विरासत को भी समेटे हुए है, जो 2004 तक सेवा में रहा भारतीय नौसेना का माइनस्वीपर था, और इस प्रकार प्रतिष्ठित युद्धपोतों के नाम बनाए रखने की नौसैनिक परंपरा को आगे बढ़ाता है।मंगरोल की डिलीवरी भारतीय नौसेना की स्वदेशी जहाज निर्माण यात्रा में एक और मील का पत्थर है तथा सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण की पुनः पुष्टि है। यह पोत स्वदेशी रक्षा विनिर्माण तंत्र की बढ़ती ताकत का प्रमाण है।