यार्ड 1280 (शाची), जो ग्यारह नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल (एन.जी.ओ.पी.वी.) में पहला पोत है,का लॉन्च 31 मार्च 2026को मेसर्स जी.एस.एल., गोवा में श्रीमती शगुन सोबती द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती उपस्थित रहे। यह समारोह पूर्ण नौसैनिक परंपराओं के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय नौसेना, रक्षा मंत्रालय और जी.एस.एल. के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एन.जी.ओ.पी.वी. के निर्माण का कार्य दो शिपयार्ड — जी.एस.एल., गोवा और जी.आर.एस.ई., कोलकाता — में एक साथ किया जा रहा है। ये स्वदेशी रूप से निर्मित पोत रक्षा और निगरानी, खोज और बचाव, अपतटीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा, एच.ए.डी.आर. तथा समुद्री डकैती रोधी अभियानों जैसे बहु-क्षेत्रीय कार्यों के लिए मौजूदा दस ओ.पी.वी./एन.ओ.पी.वी. की क्षमता को और सुदृढ़ करेंगे। इन पोतों के नाम भारतीय पौराणिक कथाओं से लिए गए हैं और पहला पोत (पूर्व जी.एस.एल.) ‘शाची’ नाम से जाना जाएगा, जिसका अर्थ है सहायता प्रदान करने वाला। एन.जी.ओ.पी.वी. का क्रेस्ट डिजाइन उर्सा मेजर तारामंडल तथा लाल और सफेद लाइटहाउस को दर्शाता है।
यह भारतीय नौसेना के स्वदेशी पोत निर्माण के प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है और भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’तथा ‘मेक इन इंडिया’ पहलों के अनुरूप है।