Skip to main content

Home Quick Menu

मेसर्स जी.आर.एस.ई., कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का जलावतरण

अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (एन.जी.ओ.पी.वी.) यार्ड 3040 (श्रेयस) का जलावतरण 10 अक्टूबर 2026 को मेसर्स जी.आर.एस.ई., कोलकाता में नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल अजय कोचर की उपस्थिति में श्रीमती रेमन कोचर द्वारा किया गया। इस समारोह में भारतीय नौसेना की समृद्ध परंपराओं और लोकाचार की झलक दिखाई दी। इस अवसर पर भारतीय नौसेना, रक्षा मंत्रालय, जी.आर.एस.ई. और उद्योग भागीदारों के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

एन.जी.ओ.पी.वी. का निर्माण एक साथ दो शिपयार्डों (जी.एस.एल., गोवा और जी.आर.एस.ई., कोलकाता) में किया जा रहा है। स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित ये पोत समुद्री निगरानी, खोज और बचाव, अपतटीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा, मानवीय सहायता और आपदा राहत तथा समुद्री डकैती रोधी मिशनों जैसे बहु-क्षेत्रीय अभियानों के लिए मौजूदा ओ.पी.वी./ एन.ओ.पी.वी. की क्षमता में वृद्धि करेंगे। इन पोतों के नाम भारत की समृद्ध विरासत पर आधारित हैं और इस पोत का नाम ‘श्रेयस’ रखा गया है, जिसका संस्कृत में अर्थ ‘श्रेष्ठ’ या ‘सर्वोत्तम’ है।

यह जलावतरण स्वदेशी पोत निर्माण की दिशा में भारतीय नौसेना के प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहलों के दृष्टिकोण के अनुरूप है।