Skip to main content

Home Quick Menu

लोकायन 2026 - मैत्री के सेतु बनाते हुए, भारतीय नौसेना पोत सुदर्शिनी लिवोर्नो, इटली पहुँचा

भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत भा.नौ.पो. सुदर्शिनी चल रहे महासागरीय अभियान लोकायन 2026 के तहत 09 सितंबर 2026 को लिवोर्नो, इटली पहुँचा। इस तैनाती के दौरान पोत ने भारत की समुद्री परंपराओं और मैत्री की भावना को समुद्रों के पार ले जाते हुए 10 देशों में 17400 समुद्री मील से अधिक की यात्रा की है।

लिवोर्नो जाते समय भा.नौ.पो. सुदर्शिनी ने भूमध्य सागर में इतालवी नौसेना के पाल प्रशिक्षण पोत आई.टी.एस. पालिनुरो के साथ पैसेज एक्सरसाइज की। इस संयुक्त गतिविधि में समन्वित नौचालन और पाल संचालन अभ्यास शामिल रहे, जिससे दोनों पाल पोतों के चालक दल को आपसी संवाद और व्यावसायिक विशेषज्ञता के आदान-प्रदान का अवसर मिला।

प्रतिष्ठित इतालवी नौसेना अकादमी (एकाडेमिया नवाले) का घर लिवोर्नो दोनों नौसेनाओं के बीच आगे व्यावसायिक संवाद का अवसर प्रदान करता है। पोर्ट कॉल के दौरान क्रॉस-डेक भ्रमण तथा भारतीय प्रशिक्षुओं और इतालवी कैडेटों के बीच संवाद आयोजित किए जाएँगे और पोत आगंतुकों के लिए खुला रहेगा। लोकायन 2026 भारत के समुद्री सहयोग को लगातार मजबूत कर रहा है और महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है।