भारतीय नौसेना के पाल प्रशिक्षण पोत भा.नौ.पो. सुदर्शिनी ने अपने चल रहे लोकायन 26 अंतरमहासागरीय अभियान के तहत 25 अगस्त 2026 को लिस्बन, पुर्तगाल में अपना तीन दिवसीय पोर्ट कॉल संपन्न किया।
पोर्ट कॉल के दौरान भा.नौ.पो. सुदर्शिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने पुर्तगाली नौसेना अकादमी के कमांडेंट रियर एडमिरल मिगुएल बेसा पाचेको और पुर्तगाली नौसेना के उप बेड़ा कमांडर रियर एडमिरल जोआओ पाउलो सिल्वा परेरा से भेंट की। इन संवादों ने दोनों नौसेनाओं के बीच संस्थागत संबंधों और आपसी समझ को और मजबूत किया। व्यावसायिक संवादों के तहत भारतीय नौसेना के समुद्री प्रशिक्षार्थियों ने पुर्तगाली नौसेना अकादमी (एस्कोला नवल) का दौरा किया, जहाँ उन्होंने अपने पुर्तगाली समकक्षों से बातचीत की, ऐतिहासिक परिसर और प्रशिक्षण सुविधाओं का भ्रमण किया तथा नौकायन कौशल और टॉल-शिप पाल प्रशिक्षण पर अपने विचार साझा किए। पोर्ट कॉल के दौरान वरिष्ठ पुर्तगाली सैन्य अधिकारियों, राजनयिक समुदाय के सदस्यों और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ पोत पर एक डेक स्वागत समारोह भी आयोजित हुआ।
भा.नौ.पो. सुदर्शिनी की पुर्तगाल के पोंटा डेलगाडा और लिस्बन पोर्टों की यात्रा दोनों देशों के बीच स्थायी समुद्री सहयोग और साझेदारी को रेखांकित करती है।