Skip to main content

Home Quick Menu

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना पोत सुदर्शिनी ने पोंटा डेलगाडा में पोर्ट कॉल संपन्न किया

यार्ड 3027 (इक्षक) की डिलीवरी

भारतीय नौसेना के पाल प्रशिक्षण पोत भा.नौ.पो. सुदर्शिनी ने लोकायन 2026 के तहत 16 अगस्त 2026 को अज़ोरेस के पोंटा डेलगाडा में अपना पोर्ट कॉल संपन्न किया। इस पोर्ट कॉल के दौरान पुर्तगाली नौसेना के साथ व्यावसायिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान हुआ, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और सौहार्द को मजबूती मिली। पुर्तगाली नौसेना के पाल प्रशिक्षण पोत एन.आर.पी. सैग्रेस पर एक औपचारिक डेक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसके पश्चात भा.नौ.पो. सुदर्शिनी पर स्थानीय सैन्य नेतृत्व, राजनयिकों और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के लिए एक पारस्परिक सांध्य डेक स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

पोत ने 15 अगस्त 2026 को पोंटा डेलगाडा में भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस भी मनाया। इस अवसर को गर्व और देशभक्ति के साथ चिह्नित करने के लिए पोत को पूर्ण ध्वज सज्जा से सजाया गया और ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।

भा.नौ.पो. सुदर्शिनी अब लिस्बन के लिए रवाना हो चुका है। 21 अगस्त 2026 को भा.नौ.पो. सुदर्शिनी और एन.आर.पी. सैग्रेस समुद्र में एक संयुक्त पासिंग एक्सरसाइज (पी.ए.एस.एस.ई.एक्स.) करने वाले हैं, जिसमें समन्वित पाल संचालन और संचार अभ्यास शामिल होंगे तथा इससे दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता और समुद्री सहयोग और अधिक मजबूत होगा।