भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत भा.नौ.पो. सुदर्शिनी अपने चल रहे महासागरीय अभियान लोकायन 26 के तहत 01 सितंबर 2026 को बार्सिलोना, स्पेन पहुँचा। बार्सिलोना में अपने प्रवास के दौरान पोत स्पेनिश नौसेना और अन्य समुद्री हितधारकों के साथ व्यावसायिक और सांस्कृतिक संवाद करेगा। पोत पर सवार समुद्री प्रशिक्षु व्यावसायिक बातचीत और नौकायन कौशल के आदान-प्रदान में भाग लेंगे।
भा.नौ.पो. सुदर्शिनी 04 सितंबर 2026 को आगंतुकों के लिए खुला रहेगा, जिससे भारत की समुद्री परंपराओं और नौसैनिक अन्वेषण की भावना को निकट से अनुभव करने का अवसर मिलेगा।
यह यात्रा भारत के समुद्री प्रयास का प्रतीक है, जो वैश्विक समुद्री गतिविधियों में भारत की प्रमुखता तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण और महासागरीय पाल अभियान में उत्कृष्टता के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।