Skip to main content

Home Quick Menu

लोकायन 2026 – भा.नौ.पो. सुदर्शिनी लिस्बन, पुर्तगाल पहुँचा

भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत भा.नौ.पो. सुदर्शिनी अपने चल रहे लोकायन 26 महासागरीय अभियान के तहत 22 अगस्त 2026 को लिस्बन, पुर्तगाल पहुँचा। तीन मस्तूल वाले इस बार्क ने पारंपरिक पाल संचालन और नौकायन कौशल का प्रदर्शन करते हुए टैगस नदी से भव्य प्रवेश किया। 

पोर्ट कॉल के दौरान पोत के चालक दल और प्रशिक्षु पुर्तगाली नौसेना के नेतृत्व, स्थानीय प्राधिकारियों तथा भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ व्यावसायिक आदान-प्रदान, क्रॉस-डेक भ्रमण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

लिस्बन की यह यात्रा सात महीने की समुद्री यात्रा में पोत की 15वीं पोर्ट यात्रा है, जो विश्व भर में भारत के स्थायी समुद्री जुड़ाव और सद्भावना की भावना की पुनः पुष्टि करती है। लोकायन 26 के तहत भा.नौ.पो. सुदर्शिनी मित्रता, सहयोग और सौहार्द का संदेश लेकर आगे बढ़ रहा है तथा भागीदार देशों के साथ संबंधों को मजबूत कर रहा है।