Skip to main content

Home Quick Menu

लोकायन 2026 – भा. नौ. पो. सुदर्शिनी ने अमेरिका के बोस्टन में ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स में लिया भाग

भारतीय नौसेना का सेल प्रशिक्षण पोत भा. नौ. पो. सुदर्शिनी न्यूयॉर्क में आयोजित Sail4th 250 समारोह में सफल भागीदारी के पश्चात 12 जुलाई 2026 को बोस्टन पहुँचा। पोत ने ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स में भाग लिया, जिसके साथ सेल बोस्टन 2026 का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

बोस्टन स्थित भारत के महावाणिज्यदूत श्री रघुराम शास्त्री ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स तथा बोस्टन में पोत के औपचारिक प्रवेश के अवसर पर भा. नौ. पो. सुदर्शिनी पर सवार हुए। भारतीय तिरंगे के साथ गौरवपूर्ण ढंग से नौकायन करते हुए भा. नौ. पो. सुदर्शिनी ने कैसल आइलैंड तथा सीपोर्ट डिस्ट्रिक्ट सहित कई प्रमुख स्थलों को पार किया और इसके बाद बोस्टन फिश पियर पर लंगर डाला।

20 से अधिक देशों के 60 से अधिक टॉल शिप्स के अंतरराष्ट्रीय बेड़े के साथ भा. नौ. पो. सुदर्शिनी अपनी जारी लोकायन 2026 अंतरमहासागरीय यात्रा के दौरान भारत की ओर से सद्भावना की समुद्री दूत के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। भारतीय नौसेना की समुद्री कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय सद्भावना तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए यह पोत 12 से 15 जुलाई 2026 तक आगंतुकों के लिए खुला रहेगा।

नॉरफ़ॉक, बाल्टीमोर और न्यूयॉर्क में सफल पोर्ट कॉल के बाद सेल बोस्टन 2026 में भा. नौ. पो. सुदर्शिनी की भागीदारी भारत–अमेरिका समुद्री साझेदारी को और सुदृढ़ करती है तथा वैश्विक मंच पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत का प्रभावशाली प्रदर्शन करती है।