पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय पहुंचने पर सेना कमांडर को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके पश्चात उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन से भेंट की तथा तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रमुख परिचालन और प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर चर्चा की। उन्हें मुंबई स्थित एम.डब्ल्यू.सी. में पश्चिमी नौसेना कमान की चल रही परिचालन गतिविधियों और प्रमुख पहलों की जानकारी दी गई।
मुंबई नौसेना डॉकयार्ड के दौरे के दौरान जनरल अधिकारी को डॉकयार्ड की समृद्ध विरासत, चल रही परिचालन गतिविधियों तथा भारतीय नौसेना की परिचालन तत्परता बनाए रखने में डॉकयार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1E2HsWpuy6/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DZNaaXSibhY/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…