अगली पीढ़ी के मिसाइल पोत (एन.जी.एम.वी.) परियोजना के दूसरे पोत का ‘स्टील कटिंग’ समारोह 17 सितंबर 2026 को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सी.एस.एल.), कोच्चि में आयोजित किया गया, जिसमें युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण सहायक नियंत्रक रियर एडमिरल कपिल मेहता मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर भारतीय नौसेना और सी.एस.एल. के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
एन.जी.एम.वी. के निर्माण का अनुबंध मार्च 2023 में सी.एस.एल. के साथ किया गया था। एन.जी.एम.वी. को अत्याधुनिक हथियारों और सेंसरों से लैस करने की योजना है, जिससे ‘भविष्य के लिए तैयार और युद्ध के लिए तैयार बल’ के रूप में भारतीय नौसेना की युद्ध क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इन पोतों का निर्माण हिंद महासागर क्षेत्र के जटिल समुद्री वातावरण में संचालन करने में सक्षम एक मजबूत और आधुनिक नौसेना के निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।
इसके अतिरिक्त, सभी प्रमुख भूमिका-निर्धारक उपकरण स्वदेशी रूप से विकसित और निर्मित किए गए हैं, जो राष्ट्र की क्षमता को रेखांकित करते हैं और भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ पहल के अनुरूप हैं।