.एम.एस.डी.एफ. के डी.डी.-110 ने पश्चिमी आई.ओ.आर. में अपनी वर्तमान तैनाती के दौरान परिचालन टर्न अराउंड के लिए 05 जुलाई 2026 को मुंबई में पोर्ट कॉल किया।
इस पोत ने 08 जुलाई 2026 को भारतीय नौसेना के भा.नौ.पो. सूरत के साथ पासेक्स किया। इस अभ्यास में संचार प्रक्रियाओं को सत्यापित किया गया और अंतरसंचालनीयता तथा सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को बढ़ाने के उद्देश्य से युद्धाभ्यास किए गए।
पासेक्स का समापन एक स्टीमपास्ट के साथ हुआ, जिसमें दोनों पोतों ने पारंपरिक शिष्टाचार का आदान-प्रदान किया।
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DajuwPbiXaZ/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…