इंद्रा 2026 के हार्बर चरण का शुभारंभ आईएनएस सह्याद्रि और रूसी नौसेना के पोत अल्दार त्सिडेन्झापोव (Aldar Tsydenzhapov) की परिचालन टीमों के बीच आयोजित योजना सम्मेलन के साथ हुआ। इस सम्मेलन में रूसी नौसेना के प्रशांत बेड़े के वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया। सम्मेलन के दौरान अभ्यास के समुद्री चरण के लिए व्यापक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
बंदरगाह प्रवास के दौरान, आईएनएस सह्याद्रि के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशांत बेड़े की मिश्रित सेनाओं के प्रिमोर्स्की फ्लोटिला के कमांडर वाइस एडमिरल ए. वाई. सिसुएव के साथ एक प्रोटोकॉल बैठक भी की।
Facebook: https://www.facebook.com/share/p/1CokJutZpC/
Instagram: https://www.instagram.com/p/DeiqbTiDLOK/