Skip to main content

Home Quick Menu

प्रथम बी.आई.एम.एस.टी.ई.सी. समुद्री सुरक्षा अभ्यास

दृष्टिकोण से कार्य तक

साझा समुद्र, साझा सुरक्षा और साझा समृद्धि

30 अक्टूबर से 03 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा प्रथम बी.आई.एम.एस.टी.ई.सी. समुद्री सुरक्षा अभ्यास बी.आई.एम.एस.टी.ई.सी. के सदस्य देशों के बीच समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड को एक साथ लाने वाला यह अभ्यास बंगाल की खाड़ी में क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के प्रति सदस्य देशों की साझा प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

“बी.आई.एम.एस.टी.ई.सी.: समृद्ध, लचीला और खुला” विषय के अंतर्गत हुए 6वें बी.आई.एम.एस.टी.ई.सी. शिखर सम्मेलन के परिणामों को आगे बढ़ाते हुए यह अभ्यास भाग लेने वाले देशों के बीच समुद्री सहयोग और परिचालन संबंधों को बढ़ाने के लिए एक व्यावहारिक ढाँचा प्रदान करता है। यह पारस्परिक समुद्री हित के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाकर और क्षेत्रीय सुरक्षा तंत्रों को मजबूत करके “दृष्टिकोण से कार्य तक” की दिशा में बी.आई.एम.एस.टी.ई.सी. के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।

बंगाल की खाड़ी दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया को जोड़ने वाला तथा व्यापार, संपर्क, ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक विकास को सहारा देने वाला एक महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र बनी हुई है। इस अभ्यास का उद्देश्य बी.आई.एम.एस.टी.ई.सी. सदस्य देशों के बीच अंतर-संचालनीयता बढ़ाना, समुद्री क्षेत्र जागरूकता को मजबूत करना, समन्वय तंत्रों में सुधार करना और सर्वोत्तम पद्धतियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

यह अभ्यास अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के रणनीतिक महत्व तथा भारत की पहली एकीकृत त्रि-सेवा कमान, अंडमान और निकोबार कमान (ए.एन.सी.) की भूमिका को भी रेखांकित करता है। महत्वपूर्ण समुद्री संचार मार्गों पर इसकी स्थिति तथा समुद्री निगरानी, मानवीय सहायता और आपदा राहत, खोज और बचाव एवं क्षेत्रीय सहभागिता में इसकी क्षमताएँ इसे बंगाल की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनाती हैं।

इस प्रथम अभ्यास के लिए एक साथ आकर बी.आई.एम.एस.टी.ई.सी. देश एक सुरक्षित, खुले और समावेशी समुद्री क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करते हैं। यह अभ्यास “साझा समुद्र, साझा सुरक्षा और साझा समृद्धि” की भावना को मूर्त रूप देता है और शांति, स्थिरता तथा सतत विकास की दिशा में क्षेत्रीय एकजुटता को प्रदर्शित करता है।