Skip to main content

Home Quick Menu

गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए भारतीय नौसेना का प्रेस पूर्वावलोकन

गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए भारतीय नौसेना का प्रेस पूर्वावलोकन
गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए भारतीय नौसेना का प्रेस पूर्वावलोकन
गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए भारतीय नौसेना का प्रेस पूर्वावलोकन
गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए भारतीय नौसेना का प्रेस पूर्वावलोकन
गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए भारतीय नौसेना का प्रेस पूर्वावलोकन
गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए भारतीय नौसेना का प्रेस पूर्वावलोकन
गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए भारतीय नौसेना का प्रेस पूर्वावलोकन
गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए भारतीय नौसेना का प्रेस पूर्वावलोकन

भारतीय नौसेना ने 20 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस परेड (आर.डी.पी.) 2026 के लिए अपना प्रेस पूर्वावलोकन आयोजित किया, जिसमें मार्चिंग दल, झांकी और बैंड का परिचय दिया गया — ये सभी घटक कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय समारोहों में भाग लेंगे। मीडिया को जानकारी देते हुए कांटिजेंट कमांडर लेफ्टिनेंट करन नाग्याल ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड एकता का प्रतीक है, जो राष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, विविधता, सैन्य शक्ति और प्रौद्योगिकीय उपलब्धियों का प्रदर्शन करती है। भारतीय नौसेना की ‘कॉम्बैट रेडी, कोहेसिव, आत्मनिर्भर फोर्स — सेफगार्डिंग सीज़ फॉर अ विकसित एंड समृद्ध भारत’ की दृष्टि के अनुरूप परेड और ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में भाग लेने वाले सभी तत्व राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। मार्चिंग दल- इस वर्ष भारतीय नौसेना का मार्चिंग दल 144 युवा नौसैनिक कर्मियों से बना है, जो ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर कंधे से कंधा मिलाकर मार्च करेंगे। यह नौसेना को एक प्रगतिशील और सशक्त समुद्री शक्ति के रूप में प्रस्तुत करता है। यह दल एक लघु भारत का प्रतिनिधित्व करता है — इसमें देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से नाविक शामिल हैं। औसतन 25 वर्ष आयु वाले इन कर्मियों का चयन भारतीय नौसेना के अलग-अलग हिस्सों से सावधानीपूर्वक किया गया है और परेड के लिए इन्हें दो महीने से अधिक का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।


दल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट करन नाग्याल करेंगे, जबकि लेफ्टिनेंट पवन कुमार गांधी, लेफ्टिनेंट प्रीति कुमारी और लेफ्टिनेंट वरुण द्रवेरिया प्लाटून कमांडर के रूप में कार्य करेंगे। नौसैनिक झांकी राष्ट्रीय हितों की रक्षा में अपनी ऐतिहासिक भूमिका को ध्यान में रखते हुए, गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए भारतीय नौसेना की झांकी ‘सशक्त राष्ट्र के लिए सशक्त नौसेना’ विषय पर आधारित है। झांकी में पाँचवीं शताब्दी ईस्वी की एक सिले हुए पोत का चित्रण किया गया है, जिसे अब भा.नौ.पो. कौंडिन्य नाम दिया गया है। इसमें मराठा नौसेना के गुराब वर्ग के पोत, अग्रणी स्वदेशी प्लेटफॉर्म — विमानवाहक पोत भा.नौ.पो. विक्रांत, परियोजना 17ए निलगिरि वर्ग के स्टेल्थ फ्रिगेट भा.नौ.पो. हिमगिरि और भा.नौ.पो. उदयगिरि, कलवरी श्रेणी की एक पनडुब्बी तथा जी.सैट-7आर (परियोजना रोहिणी) संचार उपग्रह को भी दर्शाया गया है। झांकी में नविका सागर परिक्रमा–II अभियान के अंतर्गत भा.नौ.पो. तारिणी द्वारा किए गए विश्व परिक्रमा मार्ग का चित्रण भी शामिल है। नौसैनिक कर्मियों के साथ-साथ मुंबई स्थित सागर कैडेट कोर — जो युवाओं को प्रारंभिक नौवहन कौशल सिखाने वाला एक गैर-सरकारी संगठन है — के युवा कैडेट भी झांकी के साथ मार्च करेंगे। इस झांकी की परिकल्पना और डिज़ाइन भारतीय नौसेना के वारशिप डिज़ाइन ब्यूरो के कमांडर जुबैर सिद्दीकी और लेफ्टिनेंट लक्ष्मी के. रवि ने की है।
नौसैनिक बैंड भारतीय नौसेना का बैंड, जिसमें 80 संगीतकार हैं, का नेतृत्व एम. एंटनी राज, एम.सी.पी.ओ. म्यूज़ीशियन फर्स्ट क्लास करेंगे। 29 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह के दौरान यह बैंड मधुर और उत्साहपूर्ण धुनों की प्रस्तुतियाँ देगा और विभिन्न आकर्षक प्रारूपों का प्रदर्शन करेगा। इस बैंड में छह महिला अग्निवीर संगीतकार भी शामिल हैं।


आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की झलक वाइस एडमिरल प्रवीण नायर, कंट्रोलर पर्सनल सर्विसेज ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय नौसेना की भागीदारी केवल सैन्य क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता के प्रति इसके संकल्प का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नौसेना की झांकी ‘एंकरड इन ट्रेडिशन, सेलिंग इंटू सेल्फ-रिलायंस एंड इनोवेशन’ विषय पर आधारित है, जो माननीय प्रधानमंत्री की ‘समुद्र से समृद्धि’ की दृष्टि को अभिव्यक्त करती है और भारत की प्राचीन पोतनिर्माण परंपरा से लेकर एक भविष्य-तैयार स्वदेशी बल बनने की यात्रा को दर्शाती है। उन्होंने यह भी बताया कि झांकी में ‘कार्य रूप में महिला सशक्तिकरण’ को दर्शाया गया है, जिसमें लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा द्वारा भा.नौ.पो. तारिणी पर की गई नविका सागर परिक्रमा–II यात्रा तथा सागर कैडेट कोर की युवा छात्राओं की भागीदारी शामिल है, जो 1980 के दशक के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले रही हैं। रक्षा मंत्रालय का वक्तव्य- रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता श्री विजय कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड के प्रेस पूर्वावलोकन भारतीय नौसेना से प्रारंभ हुए हैं और आने वाले दिनों में जारी रहेंगे, जिससे मीडिया को तीनों सेनाओं और अन्य विभागों की तैयारियों को समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि आज के नौसेना पूर्वावलोकन के बाद 22 जनवरी 2026 की पूर्वाह्न में भारतीय वायु सेना और अपराह्न में अन्य विभाग अपने प्रेस पूर्वावलोकन करेंगे, जबकि भारतीय थल सेना का प्रेस पूर्वावलोकन 23 जनवरी 2026 को होगा। उन्होंने कहा कि यह क्रमिक प्रारूप प्रत्येक सेवा और विभाग की भूमिका व क्षमताओं को विस्तृत रूप से समझने का अवसर प्रदान करता है, साथ ही संयुक्तता की समग्र दृष्टि को भी स्पष्ट रखता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि गणतंत्र दिवस परेड एक राष्ट्रीय प्रयास है, जो सभी सेनाओं के बीच समन्वय, संयुक्त योजना और निर्बाध सहयोग को दर्शाता है, साथ ही उनकी तत्परता, पेशेवरता और एकजुटता की भावना को अभिव्यक्त करता है।