Skip to main content

Home Quick Menu

एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भा.नौ.पो. विक्रांत पर पश्चिमी नौसेना कमान की युद्धक क्षमता की समीक्षा की

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने 18 से 20 मई 2026 तक मुंबई का दौरा किया। भा.नौ.पो. विक्रांत पर सवार होकर उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान की सतही, हवाई तथा जलमग्न परिसंपत्तियों द्वारा किए गए परिचालन तत्परता प्रदर्शन और उन्नत बहुआयामी युद्धाभ्यासों का अवलोकन किया। उन्होंने राष्ट्रीय समुद्री हितों की सुरक्षा में जुटे पश्चिमी नौसेना कमान के सभी कार्मिकों की उच्च व्यावसायिक दक्षता और समर्पण की सराहना की।

नौसेना प्रमुख ने भारतीय नौसेना नाविक संस्थान “सागर” में दोपहर के भोजन के दौरान तथा मुल्ला ऑडिटोरियम में आयोजित फायरसाइड चैट में नौसैनिक कार्मिकों और रक्षा असैनिक कर्मचारियों के साथ संवाद भी किया। इन संवादों से परिचालन प्रभावशीलता, कल्याण और प्रेरणा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से खुली और रचनात्मक चर्चा को बढ़ावा मिला।

फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1D1MupPoDc/

इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DYmMX2_mLDC/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…