दौरे के दौरान नौसेना प्रमुख ने कमान की परिचालन, प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की तथा पूर्वी बेड़े के परिचालन पहलुओं का आकलन करने के लिए समुद्र में एक दिन बिताया। उन्होंने अधिकारियों और नौसैनिकों से संवाद किया तथा राष्ट्रीय समुद्री हितों की सुरक्षा के प्रति उनकी व्यावसायिकता और समर्पण की सराहना की।
दौरे के अंतर्गत नौसेना प्रमुख ने समुद्रिका ऑडिटोरियम में आयोजित “फायरसाइड चैट” के दौरान नौसेना कर्मियों और रक्षा असैनिक कर्मचारियों से भी संवाद किया। इस अवसर पर परिचालन प्रभावशीलता, कल्याण और प्रेरणा बढ़ाने के उद्देश्य से खुली चर्चा हुई तथा विचारों का रचनात्मक आदान-प्रदान किया गया।इस दौरे ने परिचालन तत्परता, कार्मिक कल्याण और सभी रैंकों के साथ बेहतर जुड़ाव के प्रति भारतीय नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1JjRSArikr/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DYTnCEwj1Uw/?utm_source=ig_web_copy_link