Skip to main content

Home Quick Menu

ए.डी.एम.एम.-प्लस जे.सी.ए. के लिए भारतीय नौसेना पोत सह्याद्रि और कुलिश सुबिक बे, फिलीपींस पहुँचे

भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती के तहत, भारतीय नौसेना पोत सह्याद्रि और कुलिश आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (ए.डी.एम.एम.)-प्लस संयुक्त सहयोग गतिविधि (जे.सी.ए.) में भाग लेने के लिए 20 सितंबर 2026 को सुबिक बे, फिलीपींस पहुँचे। ए.डी.एम.एम.-प्लस जे.सी.ए. आसियान सदस्य देशों और आठ प्लस देशों की समुद्री सेनाओं को व्यावसायिक और परिचालन संबंधों के लिए एक साथ लाता है, जिनका उद्देश्य अंतर-संचालनीयता बढ़ाना, आपसी समझ को बढ़ावा देना और समुद्री क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है।

ए.डी.एम.एम.-प्लस जे.सी.ए. में भारतीय नौसेना पोतों की भागीदारी भारत सरकार की एक्ट ईस्ट नीति और महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो बहुपक्षीय समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय साझेदारों के साथ रचनात्मक संबंधों के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। यह तैनाती भारतीय नौसेना को व्यावसायिक और परिचालन संबंधों के माध्यम से भाग लेने वाली समुद्री सेनाओं के साथ संवाद करने के अवसर प्रदान करेगी, जिससे साझा समुद्री चुनौतियों की बेहतर समझ विकसित करने में योगदान मिलेगा।

यह पोर्ट कॉल भारत और फिलीपींस के बीच बढ़ते समुद्री जुड़ाव को भी दर्शाता है। हाल के द्विपक्षीय संबंधों और अगस्त 2025 में भारत–फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी की स्थापना को आगे बढ़ाते हुए, यह तैनाती दोनों देशों के बीच व्यावसायिक संबंधों और समुद्री सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करती है।