दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में 07 अगस्त 2026 को प्रसिद्ध लेखिका एवं वित्त विशेषज्ञ मोनिका हालन द्वारा वित्तीय साक्षरता पर एक रोचक सत्र आयोजित किया गया। संवादात्मक टॉक शो प्रारूप में आयोजित इस सत्र में जटिल वित्तीय अवधारणाओं को सरल बनाकर व्यावहारिक निर्णय-प्रक्रिया के ढाँचे में प्रस्तुत किया गया, जिससे प्रतिभागी दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा और स्वतंत्रता का निर्माण करने में सक्षम हुए।
फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने नौसैनिक समुदाय के साथ वित्तीय जागरूकता पर अपनी बहुमूल्य जानकारी साझा करने के लिए वक्ता को सम्मानित किया।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1E9T5fqjnM/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/Db2SOK9D_wO/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…