वाइस एडमिरल तरुण सोबती, डी.सी.एन.एस. ने परिचालन तैयारियों और क्षमता विकास पहलों की समीक्षा के लिए 05-07 जुलाई 2026 तक पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम का दौरा किया।
दौरे के दौरान उन्होंने भा.नौ.पो. आग्रय, भा.नौ.पो. दूनागिरी और भा.नौ.पो. मैसूर पर तैनात कर्मियों से बातचीत की तथा हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में चल रही पोत निर्माण, रिफिट और अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की। दौरे के दौरान उन्होंने वाइस एडमिरल संजय भल्ला, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पूर्वी नौसेना कमान से भी बातचीत की।
उन्होंने भारतीय नौसेना विजन 2047, भारतीय समुद्री सिद्धांत और भारतीय नौसेना समुद्री सुरक्षा रणनीति के विशिष्ट पहलुओं पर कमान के अधिकारियों को संबोधित किया और उनसे बातचीत की।
इस दौरे ने युद्धक तत्परता, हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी क्षमता विकास के प्रति भारतीय नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/Dah6cv8lAmN/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…