भारतीय नौसेना का पी-8आई लंबी दूरी का समुद्री टोही एवं पनडुब्बी-रोधी युद्धक विमान रिम ऑफ द पैसिफिक अभ्यास - रिमपैक 2026 में भाग लेने के लिए होनोलुलु, हवाई पहुंच गया है।
यह दुनिया के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यासों में से एक है, जो 01 – 31 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
यह तैनाती एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है और साथ ही साझेदार नौसेनाओं के साथ अंतर-संचालनीयता, समुद्री क्षेत्र जागरूकता और परिचालन सहयोग को बढ़ाती है।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/18qTS7xisR/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DaX0uO_j12X/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==