Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना पोत तरकश सद्भावना पोर्ट कॉल के लिए मोम्बासा, केन्या पहुंचा

भारतीय नौसेना पोत तरकश एक अग्रिम पंक्ति का स्टेल्थ फ्रिगेट है जो अपनी तैनाती के तहत सद्भावना पोर्ट कॉल के लिए 29 सितंबर 2026 को मोम्बासा, केन्या पहुंचा। यह यात्रा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंधों से जुड़े दो समुद्री राष्ट्रों भारत और केन्या के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी रिश्तों को रेखांकित करती है। भारत और केन्या हिंद महासागर में समुद्री जुड़ाव का एक लंबा इतिहास साझा करते हैं। प्रमुख समुद्री राष्ट्रों के रूप में दोनों देश समुद्री संबंधों को बढ़ावा देने और अपनी नौसेनाओं के बीच विश्वास, समझ और अंतरसंचालनीयता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध बने हुए हैं।

पोर्ट कॉल के दौरान भारतीय और केन्याई नौसेनाओं के कर्मी संवाद, पारस्परिक सीख और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित विभिन्न पेशेवर और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। ये गतिविधियां अनुभव साझा करने और अंतरसंचालनीयता बढ़ाने के अवसर प्रदान करेंगी। सामुदायिक संपर्क गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिनसे दोनों देशों के नौसैनिक कर्मियों को पेशेवर दायरे से आगे बढ़कर जुड़ने का अवसर मिलेगा। खेल और सामुदायिक सेवा गतिविधियां सौहार्द और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देंगी। यह पोर्ट कॉल हिंद महासागर क्षेत्र में मित्र देशों के साथ समुद्री साझेदारी के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) की भावना के अनुरूप है। इससे स्थायी भारत–केन्या समुद्री साझेदारी के और अधिक सुदृढ़ होने की अपेक्षा है।