Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना पोत त्रिशूल वालेंसिया, स्पेन पहुँचा

अग्रिम पंक्ति का गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट भारतीय नौसेना पोत त्रिशूल भूमध्य सागर, अटलांटिक और निकटवर्ती समुद्री क्षेत्रों में अपनी जारी तैनाती के तहत 30 सितंबर 2026 को वालेंसिया, स्पेन पहुँचा।

पोर्ट कॉल के दौरान भा.नौ.पो. त्रिशूल स्पेन की नौसेना के साथ पेशेवर संवाद, क्रॉस-डेक दौरों तथा खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेगा। ये कार्यक्रम परिचालन अनुभवों के आदान-प्रदान के अवसर प्रदान करेंगे और दोनों नौसेनाओं के बीच अधिक आपसी समझ को बढ़ावा देंगे।

यह पोर्ट कॉल मित्र विदेशी देशों और साझेदार नौसेनाओं के साथ भारतीय नौसेना की निरंतर समुद्री सहभागिता का हिस्सा है। इससे पहले तैनाती के दौरान भा.नौ.पो. त्रिशूल ने टूलॉन में फ्रांसीसी नौसेना के साथ अभ्यास वरुण के 24वें संस्करण में भाग लिया, जिसमें हार्बर और समुद्री चरणों के दौरान पेशेवर गतिविधियाँ शामिल थीं।

यह तैनाती परिचालन तत्परता, समुद्री सहभागिता और अंतरराष्ट्रीय संपर्क के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जो एक सुरक्षित और स्थिर समुद्री वातावरण में योगदान देती है।