भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित गोताखोरी सहायता पोतों में से दूसरे भा.नौ.पो. निपुण को 31 अगस्त 2026 को मुंबई में सेवा में शामिल किया।
समारोह की अध्यक्षता पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन की उपस्थिति में नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन द्वारा की गई। अन्य वरिष्ठ नौसेना अधिकारी, हिंदुस्तान शिपयार्ड के प्रतिनिधि, भूतपूर्व सैनिक, विशिष्ट अतिथि और सेवा में शामिल हो रहे चालक दल के परिवारजन उपस्थित थे।
इस प्लेटफॉर्म के शामिल होने से नौसेना की विशेषज्ञ गोताखोरी, जलमग्न हस्तक्षेप, उद्धार और पनडुब्बी बचाव सहायता क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।
निर्माणाधीन पोत से सेवारत युद्धपोत तक - भा.नौ.पो. निपुण अब उन लोगों को सहायता देने के लिए तैयार है जो लहरों के नीचे कार्य करते हैं और भारत के समुद्री हितों की रक्षा में योगदान देते हैं।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1DGjfnmujc/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DctAiWsD-fa/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…