Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना ने लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप से महत्वपूर्ण चिकित्सा निकासी मेडेवैक को अंजाम दिया

मानवीय सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भारतीय नौसेना ने 11 अक्टूबर 2026 की रात केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप प्रशासन के समन्वय से लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप से एक महत्वपूर्ण चिकित्सा निकासी मेडेवैक को अंजाम दिया।

नौसेना के एक डोर्नियर ने उन्नत चिकित्सा उपचार के लिए दो मरीजों को हवाई मार्ग से कोच्चि पहुँचाया, जिनमें स्ट्रोक की आशंका वाला एक 11 वर्षीय बच्चा और तत्काल शल्य चिकित्सा की आवश्यकता वाली एक प्रसूता महिला शामिल थे।

यह मिशन जरूरतमंदों तक पहुँचने के लिए भारतीय नौसेना की चौबीसों घंटे की तत्परता और अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि दूरी कभी भी समय पर चिकित्सा सहायता में बाधा न बने।

फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1DvWxwAZev/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DebCeuKCaf9/?utm_source=ig_web_copy_link&rp…