Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना ने केरल के कोल्लम तट पर नीन्दकरा के निकट खोज अभियान के लिए भा.नौ.पो. कल्पेनी को तैनात किया

भारतीय नौसेना ने 08 अगस्त 2026 की रात केरल के कोल्लम तट पर नीन्दकरा के निकट खोज अभियान के लिए भा.नौ.पो. कल्पेनी को तैनात किया। लापता मछुआरों का पता लगाने में सहायता के अनुरोध के बाद इस पोत को अल्प सूचना पर तैनात किया गया था।

भा.नौ.पो. कल्पेनी नौसेना के गोताखोर दल के साथ 09 अगस्त 2026 को भोर होते ही क्षेत्र में पहुँच गया। दल ने केरल के समुद्री प्रवर्तन विंग और तटीय पुलिस के साथ निकट समन्वय में पानी के भीतर व्यापक खोज अभियान चलाया। विशेष गोताखोरी उपकरणों से लैस इस दल ने चिह्नित क्षेत्रों में लगातार गोताखोरी की। समुद्र की प्रतिकूल परिस्थितियों और पानी के भीतर तेज धाराओं ने जारी खोज प्रयासों में चुनौतियाँ उत्पन्न कीं। समन्वित खोज अभियान में स्थानीय मछुआरों और अन्य एजेंसियों सहित अतिरिक्त संसाधन भी शामिल हुए।

इसके बाद पोत को लापता मछुआरों के लिए चल रहे एक अन्य खोज अभियान में सहायता हेतु विझिंजम के मुथलपोझी हार्बर के निकट भेजा गया। भारी लहरों और प्रतिकूल मौसम के कारण सीमित गोताखोरी अभियान ही चलाया जा सका। नीन्दकरा के निकट गोताखोरी अभियान 10 अगस्त 2026 को पुनः आरंभ होना निर्धारित है। जारी खोज अभियान को और सुदृढ़ करने के लिए संबंधित प्राधिकरणों के साथ निकट समन्वय बनाए रखा जा रहा है।

फेसबुक: https://www.facebook.com/share/v/1HMdmX8jL3/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/Db2TKoZE7_X/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…