भारतीय नौसेना की अगली पीढ़ी की मिसाइल पोत परियोजना के पहले पोत का ‘कील स्थापना’ समारोह 18 सितंबर 2026 को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड, कोच्चि में आयोजित किया गया। युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण नियंत्रक वाइस एडमिरल संजय साधु मुख्य अतिथि थे। भारतीय नौसेना और सी.एस.एल. के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
एन.जी.एम.वी. को उच्च गति वाले अभियानों के लिए डिज़ाइन किया गया है और इन्हें स्वदेशी रूप से विकसित अत्याधुनिक हथियारों और सेंसरों से लैस करने की योजना है, जिससे भविष्य के लिए तैयार और युद्ध के लिए तैयार बल के रूप में भारतीय नौसेना की युद्ध क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। पूर्णतः स्वदेशी डिज़ाइन और भारतीय उद्योग से प्राप्त किए जा रहे भूमिका-निर्धारक उपकरणों के साथ एन.जी.एम.वी. भारतीय जहाज निर्माण उद्योग को उल्लेखनीय प्रोत्साहन प्रदान करेंगे और भारत सरकार की
मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड पहलों के गौरवशाली ध्वजवाहक के रूप में कार्य करेंगे।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1GgGaJoJ71/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/Ddi6xwajLPA/?utm_source=ig_web_copy_link&st…