Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के पोत उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी पहुँचे

भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से अभिकल्पित और निर्मित स्टेल्थ फ्रिगेट भा.नौ.पो. उदयगिरि तथा पनडुब्बी रोधी युद्धक कोर्वेट भा.नौ.पो. कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के दौरान 22 जून 2026 को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी स्थित न्हा रोंग पोर्ट पहुँचे।

रियर एडमिरल आलोक आनंद, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग पूर्वी बेड़ा के नेतृत्व में पहुँचे इन पोतों का वियतनाम पीपुल्स नेवी के कार्मिकों, हो ची मिन्ह सिटी पीपुल्स कमेटी के प्रतिनिधियों और पोर्ट प्राधिकरणों ने औपचारिक रूप से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यह स्वागत दोनों नौसेनाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे घनिष्ठ संबंधों और भारत-वियतनाम के बीच लगातार मजबूत हो रही समुद्री साझेदारी को दर्शाता है।

पोर्ट कॉल के दौरान भारतीय नौसेना और वियतनाम पीपुल्स नेवी अनेक व्यावसायिक गतिविधियों, क्रॉस-डेक आदान-प्रदान, खेल प्रतियोगिताओं और सामुदायिक संपर्क कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी। इस दौरान वरिष्ठ नेतृत्व स्तर की बैठकें भी निर्धारित हैं, जिनसे दोनों पक्षों को विचारों का आदान-प्रदान करने और द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग को और सुदृढ़ करने का अवसर मिलेगा।यह परिचालन तैनाती मई 2026 में द्विपक्षीय संबंधों को उन्नत व्यापक सामरिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने के बाद वियतनाम में भारतीय नौसेना की पहली प्रमुख उपस्थिति है।