Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना के पोत भा.नौ.पो. त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में एमवी गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डकैती के प्रयास का त्वरित जवाब दिया

अदन की खाड़ी में मिशन पर तैनात भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट भा.नौ.पो. त्रिकंड ने 01 जुलाई 2026 को सेंट विंसेंट एवं ग्रेनाडाइंस के ध्वज वाले मालवाहक पोत एमवी गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डकैती के प्रयास का त्वरित एवं प्रभावी जवाब दिया। अदन (यमन) से अपनी यात्रा के दौरान व्यापारी पोत ने जिबूती से लगभग 300 समुद्री मील पूर्व-उत्तर-पूर्व में समुद्री डाकुओं द्वारा हमले के प्रयास की सूचना दी। यह सूचना इन्फॉर्मेशन फ्यूज़न सेंटर – इंडियन ओशन रीजन (IFC-IOR) के समन्वय से प्राप्त हुई, जिसके बाद क्षेत्र में मिशन पर तैनात भा.नौ.पो. त्रिकंड को व्यापारी पोत की ओर तत्काल रवाना किया गया।

21 चालक दल के सदस्यों, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था, को लेकर चल रहे इस व्यापारी पोत ने ब्रिज सुपर-स्ट्रक्चर तथा उससे सटे हिस्सों को हुए नुकसान की सूचना दी। सुरक्षा की दृष्टि से चालक दल के सदस्य पोत के सिटाडेल (सुरक्षित कक्ष) में चले गए थे और सभी सुरक्षित पाए गए।

02 जुलाई 2026 की सुबह भा.नौ.पो. त्रिकंड के बोर्डिंग दल ने एमवी गोल्डन आर्सेनल पर चढ़कर पोत की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्थिति का आकलन करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया। गहन तलाशी के दौरान पोत पर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद चालक दल सुरक्षित रूप से सिटाडेल से बाहर आया और भारतीय नौसेना के कर्मियों के साथ मिलकर पोत की स्थिति का विस्तृत आकलन किया।अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए भारतीय नौसेना के पी-8आई समुद्री गश्ती विमान को भी क्षेत्र में हवाई निगरानी एवं टोही के लिए तैनात किया गया, जिससे समुद्री क्षेत्र की निगरानी क्षमता में वृद्धि हुई तथा समुद्री डकैती-रोधी अभियान को आवश्यक सहायता प्राप्त हुई।

पोत की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने तथा तत्काल खतरे के समाप्त होने के बाद भा.नौ.पो. त्रिकंड द्वारा संचालित समुद्री डकैती-रोधी अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके उपरांत एमवी गोल्डन आर्सेनल ने अपनी आगे की यात्रा पुनः प्रारंभ कर दी।भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता के अंतर्गत व्यापारी पोतों की सुरक्षा, समुद्री डकैती पर प्रभावी अंकुश तथा राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना सभी नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।