Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना के पी-8आई विमान ने एम.वी. ओशन विनर के लिए खोज एवं बचाव अभियान का समन्वय किया

22 अगस्त 2026 को विशाखापत्तनम से लगभग 700 किलोमीटर पूर्व में एम.वी. ओशन विनर के संबंध में प्राप्त संकट संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए निगरानी उड़ान पर तैनात भारतीय नौसेना के पी8आई विमान को श्री विजय पुरम के साथ समन्वय में खोज एवं बचाव मिशन के लिए तेजी से पुनः तैनात किया गया।

भारतीय नौसेना के विमान ने क्षेत्र में भौगोलिक रूप से बिखरे जीवन रक्षक बेड़े का पता लगाया और शीघ्र ही समीप से गुजर रहे एम.टी. आइसोपोस के साथ समन्वय करते हुए उस व्यापारिक पोत से सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। 22 अगस्त की देर शाम तक एम.टी. आइसोपोस ने जीवन रक्षक बेड़ों से 24 में से दो चालक दल सदस्यों को बचा लिया था।

भारतीय नौसेना शेष चालक दल का पता लगाने के लिए खोज एवं बचाव अभियान में भारतीय तटरक्षक बल के साथ निकट समन्वय जारी रखे हुए है।

फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1RWjNZu2KA/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DcX2SJllPMj/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…