भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट भा.नौ.पो. त्रिशूल ने 04 अक्टूबर 2026 को वालेंसिया, स्पेन से प्रस्थान के समय स्पेनिश नौसेना पोत ई.एस.पी.एस. रीना सोफिया के साथ पैसेज अभ्यास किया।
इस संयुक्त अभ्यास में समन्वित युद्धाभ्यास, क्रॉस-डेक लैंडिंग, बोर्डिंग ऑपरेशन और वी.बी.एस.एस. के साथ-साथ संचार ड्रिल भी शामिल थे। इस अभ्यास ने पेशेवर विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को सुगम बनाया और दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता एवं परिचालन तालमेल को और सुदृढ़ किया।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1DqEue6iaN/
ट्विटर: https://x.com/IndiannavyMedia/status/2108170139514617991?s=20
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DeO7BaOjVlN/?utm_source=ig_web_copy_link&dl…