Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना के 27वें नौसेना प्रमुख के रूप में एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने कार्यभार संभाला

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम., वी.एस.एम. ने 31 मई 2026 को भारतीय नौसेना के 27वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम., एन.एम. का स्थान लिया, जो 41 वर्षों की विशिष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन 01 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में सेवा में शामिल हुए थे। संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्धकला विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने लगभग चार दशकों के अपने विशिष्ट करियर के दौरान अनेक परिचालन, स्टाफ तथा प्रशिक्षण संबंधी नियुक्तियों पर कार्य किया है। समुद्र में उनकी कमानों में निर्देशित प्रक्षेपास्त्र पोत भा.नौ.पो. विद्युत और भा.नौ.पो. विनाश, निर्देशित प्रक्षेपास्त्र कार्वेट भा.नौ.पो. कुलिश, निर्देशित प्रक्षेपास्त्र विध्वंसक भा.नौ.पो. मैसूर तथा विमानवाहक पोत भा.नौ.पो. विक्रमादित्य शामिल हैं। रियर एडमिरल पद पर पदोन्नति के बाद उन्होंने कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालय में प्रमुख स्टाफ अधिकारी (प्रशिक्षण) के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्हें फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग नियुक्त किया गया तथा बाद में उन्होंने भारतीय नौसेना की स्ट्राइक फोर्स माने जाने वाले पश्चिमी बेड़े की कमान संभाली। तत्पश्चात उन्हें फ्लैग ऑफिसर ऑफशोर डिफेंस एडवाइजरी ग्रुप तथा भारत सरकार के ऑफशोर सुरक्षा एवं रक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया।

वाइस एडमिरल पद पर पदोन्नति के बाद उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान में चीफ ऑफ स्टाफ तथा नौसेना मुख्यालय में नियंत्रक कार्मिक सेवाएं, प्रमुख कार्मिक और उप नौसेना प्रमुख के पदों पर कार्य किया। नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालने से पहले एडमिरल स्वामीनाथन प्रतिष्ठित पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला; यूनाइटेड किंगडम के जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, श्रिवेनहैम; कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर, करंजा; तथा यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड के पूर्व छात्र हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यताओं में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से बी.एससी.; कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कोच्चि से दूरसंचार में एम.एससी.; किंग्स कॉलेज, लंदन से रक्षा अध्ययन में एम.ए.; मुंबई विश्वविद्यालय से सामरिक अध्ययन में एम.फिल.; तथा मुंबई विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पीएच.डी. शामिल हैं। एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक तथा विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।