Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन थाईलैंड के फुकेट डीप सी पोर्ट की यात्रा सम्पन्न

भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टी.एस.) — जिसमें भा.नौ.पो. तीर, भा.नौ.पो. सुजाता, भा.नौ.पो. शार्दूल और आई.सी.जी.एस. सारथी शामिल थे — ने थाईलैंड के फुकेट डीप सी पोर्ट की अपनी यात्रा 28 जनवरी 2026 को एच.टी.एम.एस. हुआहिन के साथ पासेज एक्सरसाइज (पैसेक्स) सम्पन्न कर सफलतापूर्वक पूरी की। हॉरबर चरण के दौरान भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना (आर.टी.एन.) के बीच कई द्विपक्षीय गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें व्यावसायिक आदान-प्रदान, प्रशिक्षण सत्र और सामाजिक कार्यक्रम शामिल थे। इन गतिविधियों से दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी संबंध और अधिक प्रगाढ़ हुए।

1टी.एस. के वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन टीजो के जोसेफ ने, आगंतुक पोतों के कमांडिंग अधिकारियों के साथ, रियर एडमिरल वीरुडोम मुआंगचियन, कमांडर थर्ड नेवल एरिया कमांड (एन.ए.सी.), आर.टी.एन. से भेंट की। इस दौरान चर्चाएँ क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा, आर.टी.एन. की प्रशिक्षण नीतियों तथा दोनों नौसेनाओं के बीच संयुक्त प्रशिक्षण को और सुदृढ़ करने के अवसरों पर केंद्रित रहीं। 1टी.एस. के समुद्री प्रशिक्षुओं ने थर्ड नेवल एरिया कमांड और फंग न्गा नेवल पोर्ट का दौरा किया। साथ ही, आर.टी.एन. के कर्मियों ने भा.नौ.पो. सुजाता का भ्रमण कर 1टी.एस. की भूमिकाओं और क्षमताओं को निकट से समझा। इससे संयुक्त प्रशिक्षण और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुए। यात्रा के प्रमुख आकर्षणों में दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच संयुक्त योग सत्र और मैत्रीपूर्ण खेल मुकाबले शामिल थे। भारतीय दूतावास और वरिष्ठ अधिकारी, 1टी.एस. द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ऑनबोर्ड स्वागत समारोह में आर.टी.एन. के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य, राजनयिक तथा अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। यह यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच गहरे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ करती है तथा क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए "महासागर" (Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions) की परिकल्पना के अनुरूप क्षेत्रीय साझेदारों के साथ समुद्री सहयोग को सशक्त बनाने के भारतीय नौसेना के संकल्प को रेखांकित करती है।