Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत भा.नौ.पो. सुदर्शनिनी ने लोकयान 26 की पहली पोर्ट कॉल सलाला, ओमान में की

भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत भा.नौ.पो. सुदर्शनिनी 02 फरवरी 2026 को ओमान के सलाला पोर्ट पहुंचा जो उसकी प्रतिष्ठित ट्रांसओशनिक यात्रा लोकयान 26 की पहली अंतरराष्ट्रीय पोर्ट कॉल है। ओमान पहुंचना पोत की दस माह लंबी तैनाती का महत्वपूर्ण पड़ाव है जिसका लक्ष्य भारत की समृद्ध समुद्री विरासत का प्रदर्शन करना तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है।

भा.नौ.पो. सुदर्शनिनी ने 20 जनवरी 2026 को गृह पोर्ट कोच्चि से प्रस्थान कर अरब सागर की मौसमी हवाओं से गुजरते हुए यात्रा का पहला चरण पूरा किया। यह पोर्ट कॉल भारत-ओमान के गहरे समुद्री बंधनों व रणनीतिक साझेदारी को उजागर करता है। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान रॉयल नेवी ऑफ ओमान के साथ व्यावसायिक अंतर्क्रियाएं व प्रशिक्षण गतिविधियां होंगी। पोत स्कूली बच्चों व स्थानीय निवासियों के लिए भी खुलेगा जो समुद्री जागरूकता व जन-जन संपर्क को प्रोत्साहित करेगा। लोकयान 26 की यह यात्रा भारत की समुद्री परंपरा का प्रतीक है तथा भारतीय नौसेना की समुद्री कूटनीति सद्भावना व महासागरों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति दृढ़ निष्ठा को प्रतिबिंबित करती है।